{"_id":"3b5ba879ea9d72806b4f481ed853008b","slug":"great-chance-to-get-job-in-electonic-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्टिफिकेट दिखाइए, नौकरी पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्टिफिकेट दिखाइए, नौकरी पाइए
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों से अधिकांश इलाके अंधेरे में हैं। इसे देखते हुए मुख्यालय ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से अतिरिक्त स्टाफ भर्ती करने का निर्देश जारी कर दिया है।
यह फैसला निगम मुख्यालय को इसलिए लेना पड़ा है, क्योंकि पिछले दो दिन से बिजली निगम के करीब पांच सौ लाइनमैन, असिस्टेंट लाइनमैन और 60 जेई हड़ताल पर हैं।
इस कारण शहर में तकनीकी फॉल्ट को ठीक करने का संकट खड़ा हो गया है। जिले में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां सोमवार की आधी रात से लेकर बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति ही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए बुधवार को बिजली निगम मुख्यालय ने सभी बिजली ऑपरेशन सर्किल अधिकारियों को ठेके पर लाइनमैन, जेई स्तर के कर्मचारियों को नियुक्त करने को कहा है।
विज्ञापन
जिसके तहत ऑन और इलेक्ट्रॉनिक्स वायरमैन (जिन्होंने दो वर्षीय डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया हो) को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से कोर्स करने वालों, 10वीं पास इलेक्ट्रीशियतत्काल भर्ती किया जाए। आवेदन करने वाले लोग सर्कल कार्यालय के एसई से संपर्क कर सकते हैं।
एसई आरएस यादव ने बताया कि नियुक्ति संबंधित निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। बिजली निगम के साथ कुछ संस्थान जुड़े हैं, जिन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सर्टिफिकेट व डिप्लोमा देखकर मौके पर ही नियुक्त कर लिया जाएगा।