फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grass grids will help curb dust in Greater Noida

Delhi NCR News: ग्रेटर नोएडा में धूल पर रोक लगाएंगे ग्रास ग्रिड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
130 मीटर रोड से पहल शुरू, हरियाली बढ़ाने के साथ भूजल पुनर्भरण में भी मिलेगी मदद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में धूल की समस्या कम करने और हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत सड़कों के किनारे खाली पड़ी जगहों पर ग्रास ग्रिड लगाए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत ग्रेनो वेस्ट-ग्रेनो लिंक 130 मीटर रोड से की गई है।
अथॉरिटी सड़क के आसपास की खाली जमीन पर आधुनिक इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगवा रही है। इन ब्लॉक की बनावट ऐसी है कि इनके बीच खाली जगहों पर घास उगाई जा सकती है। इससे मिट्टी खुली नहीं रहेगी और वाहनों की आवाजाही तथा हवा के कारण उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। इससे वायु प्रदूषण कम करने में भी सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन

ग्रास ग्रिड की एक प्रमुख खासियत यह है कि इनके बीच से बारिश का पानी जमीन के भीतर पहुंच सकेगा। इससे सतह पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, सड़क किनारे खाली स्थानों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और शहर में हरियाली बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से ग्रास ग्रिड का इस्तेमाल किया जा रहा है। अथॉरिटी की इस पहल से शहर को स्वच्छ और हरित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed