{"_id":"6a4013adc47a954da80fc624","slug":"grand-inauguration-of-the-two-day-district-badminton-tournament-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125419-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, पलवल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ आज एसएनडी बैडमिंटन एकेडमी, एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल में हुआ। मुख्यअतिथि के रूप में खेल राज्यमंत्री हरियाणा गौरव गौतम की माताजी रतन देवी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताएं अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष, महिला एवं 35+ वर्ग में सिंगल्स, डबल्स एवं मिश्रित डबल्स स्पर्धाओं में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे।
खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित रूप से खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अलका गुप्ता, प्रधान, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन
एसोसिएशन पिछले एक दशक से लगातार जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। इन प्रतियोगिताओं में जिलेभर के खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।-शुभांकित गुप्ता,संयुक्त सचिव,जिला बैडमिंटन एसोसिएशन