फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand event of Govardhan Puja in ISKCON temple of Noida

गोवर्धन पूजा: नोएडा के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन, 20 फुट ऊंचे गिरिराज पर्वत पर चढ़े 56 भोग

Sat, 02 Nov 2024 02:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Nov 2024 02:00 PM IST
सार

भगवान को 56 अन्न का भव्य भोग लगाया गया, जिसमें भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ विदेशी व्यंजन भी शामिल रहे। इस महाभोग में भगवान के प्रिय मिष्ठान, फल, मेवा और अनाज के विशेष पकवान बनाए गए थे।

विज्ञापन
Grand event of Govardhan Puja in ISKCON temple of Noida
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 32ए स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला को जीवंत करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों की भारी भीड़ के बीच 20 फुट ऊंचे गिरिराज पर्वत की सुंदर सजावट की गई और पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की गई। मंदिर परिसर में चारों ओर हरे राम हरे कृष्णा के भजनों की गूंज सुनाई दी। 

विज्ञापन


56 भोग समेत विदेशी व्यंजनों की भी रही झलक
मंदिर के मीडिया प्रभारी एकांत धाम दास ने बताया कि इस बार भगवान को 56 अन्न का भव्य भोग लगाया गया, जिसमें भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ विदेशी व्यंजन भी शामिल रहे। इस महाभोग में भगवान के प्रिय मिष्ठान, फल, मेवा और अनाज के विशेष पकवान बनाए गए थे, जिन्हें श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से भगवान को अर्पित किया। यह 56 भोग, भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा का प्रतीक माना गया और इसे अन्नकूट महोत्सव के दौरान विशेष रूप से सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की बाल लीला की याद दिलाई गई
गोवर्धन पूजा का यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला को समर्पित था, जिसमें उन्होंने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। यह पर्व भक्तों को न केवल श्रीकृष्ण की बाल लीला का स्मरण कराता है बल्कि हमें यह संदेश भी देता है कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इस आयोजन के दौरान भक्तों में श्रीकृष्ण के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया।

विज्ञापन

हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
मंदिर के भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान कृष्ण को प्रसाद अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। अन्नकूट महोत्सव के प्रसाद में विविध प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का प्रबंध रहा, जो सभी भक्तों में वितरित किए गए। भक्तों का कहना था कि इस्कॉन मंदिर में हर साल होने वाला यह आयोजन उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्रदान करता है और भगवान के प्रति उनकी आस्था को और भी प्रबल बनाता है। इस दौरान मथुरा से आए संत ने आएंगे श्रद्धालुओं को प्रवचन भी सुनाए। सेक्टर 20 स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने एक साथ सामूहिक रूप से गिरिराज पर्वत तैयार कर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed