फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grand celebration on starting on navratra in gurgaon

जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी साइबर सिटी

Sat, 09 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 09 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
grand celebration on starting on navratra in gurgaon
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया गया। शहर के मंदिरों में सुबह चार बजे से ही माता के भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर पर शीश नवाया।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अधिकतर मंदिरों में माता की चौकी का आयोजन भी किया गया था। ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’, ‘बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी जैसे गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे’।
विज्ञापन


 मंदिरों से लेकर घरों तक में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई।  पंडित अमरचंद भारद्वाज का कहना है कि मान्यता के अनुसार नवरात्र में माता शीतला के दर्शन से सभी प्रकार के दु:खों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि शीतला माता मंदिर में डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। वहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के कारण मंदिर वाली रोड पर जाम की समस्या भी खड़ी हो गई।

उधर, शीतला माता मंदिर के अलावा सिद्धेश्वर, घंटेश्वर, चिंतपूर्णी, पे्रम मंदिर सहित गांव, गली, मोहल्लों, सेक्टरों और डीएलएफ क्षेत्र स्थित मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा।  पंडित विजय प्रताप शुक्ल का कहना है कि नवरात्र के दिनों में माता की आराधना से भक्तों के सभी प्रकार के दुखों का निवारण होता है। माता उन भक्तों की जरूर सुनती हैं जो सच्चे मन से उनकी सेवा करता है।  
 
नवरात्र स्पेशल थाली का भी क्रेज... 
शहर के सभी बड़े होटलों और रेस्टोरेंट द्वारा व्रतधारी भक्तों के लिए नवरात्र स्पेशल थाली ऑफर की जा रही है। इसमें साबूदाने की खिचड़ी। सिंघाड़े का पकौड़ा, साबूदाना बड़ा, सीताफल, कट्टू की पूरी, सोमा राइस, श्रीखंड व केले की सब्जी वाली थाली प्रमुुख हैं। इन सभी में लहसुन व प्याज का इस्तेमाल नहीं होता है।

एमजीएफ मॉल स्थित राजधानी रेस्टोरेंट में राजस्थानी व गुजराती नवरात्र की थाली भक्तों के लिए परोसी जा रही है। दो लोगों के लिए 900 रुपये की थाली है। वहीं हल्दीराम, सागर रत्न, सात्विको, सोडा बोतल ओपनर वाला, बीकानेर वाला, 21 गन सैल्यूट, नइवेद्यम और जैमबर जैसे रेस्टोरेंट में हर दिन अलग-अलग नवरात्र स्पेशल व्यंजन परोसे जा रहे हैं। 

 
माता चिंतपूर्णी मंदिर...
शहर के रेलवे रोड स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर भक्तों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र में तो रोजाना हजारों भक्तों का सुबह से शाम तक तांता लगा रहता है। मान्यता के अनुसार यहां सच्चे मन से आने वाले भक्तों की हर इच्छा पूर्ण होती है। यही कारण है कि यह कई वर्षों से भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed