फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   graduate and postgraduate students of DU will get 100 percent fee waiver for income less than 4 lakhs

DU Admission: स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए खुशखबरी, 4 लाख से कम आय पर फीस में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट

Thu, 24 Nov 2022 07:22 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Nov 2022 07:22 AM IST
सार

डीयू ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत चार लाख से कम आय वालों को फीस नहीं देनी होगी। जबकि चार से आठ लाख रुपये पारिवारिक आय वाले छात्रों को फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसका लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी 12 दिसंबर शाम चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
graduate and postgraduate students of DU will get 100 percent fee waiver for income less than 4 lakhs
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई करने वाले छात्रों की पारिवारिक आय चार लाख से कम होने पर अब फीस में 100 फीसदी की छूट मिलेगी। छात्रों को सिर्फ परीक्षा और हॉस्टल शुल्क ही देना पड़ेगा।

विज्ञापन


डीयू ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत चार लाख से कम आय वालों को फीस नहीं देनी होगी। जबकि चार से आठ लाख रुपये पारिवारिक आय वाले छात्रों को फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसका लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी 12 दिसंबर शाम चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं। डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्लयू) कार्यालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की। विद्यार्थी योजना के आवेदन फॉर्म को पोर्टल से डाउनलोड या डीएसडब्ल्यू कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन


ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने डीयू के पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है और उनके परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है, उन्हें फीस शुल्क में 100 फीसदी तक की छूट मिलेगी। जबकि जिन विद्यार्थियों की पारिवारिक आय चार लाख रुपये से आठ लाख रुपये के बीच है, उन्हें योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। ऐसे विद्यार्थी जिनकी पिछली परीक्षा में ईआर हो या कोई पेपर पास होना रह गया है वह इस योजना के लिए आवेदन के पात्र नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के पास पिछले वर्ष का वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, माता-पिता के आईटीआर की प्रति, पिछली उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका प्रतियां, यूजी-पीजी डिग्री कोर्स की प्रति की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसईयू : आज जारी होगा सीटों का आवंटन
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चौथी सूची के तहत बृहस्पतिवार को सीटों का आवंटन होगा। छात्रों को विश्वविद्यालय के अलग-अलग परिसरों में दाखिला मिलेगा। आवंटन के बाद सीट पक्की करने के लिए छात्रों को 7,875 रुपये का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, अभी प्रत्येक पाठ्यक्रम में दाखिले का अवसर है। फीस जमा करने के लिए छात्रों के पास 24 से 26 नवंबर तक का समय है। फीस जमा होते ही दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया आगामी 27 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed