पूर्व बीजेपी नेता ने की दिल्ली में फिर से चुनाव की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने चुनाव आयोग में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ शिकायत की है।
गोविंदाचार्य का कहना है भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दिन देश के सभी अखबारों के ईपेपर में फुल पेज ऐड दिया है जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
गोविंदाचार्य ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए बीजेपी ने ईपेपर में फुल पेज का प्रचार दिया है जो जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 126 के खिलाफ है।
फिर से चुनावी की रखी मांग
उन्होंने कहा कि इस तरह से प्रचार कर दिल्ली में वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश जनप्रतिनिधित्व कानून और चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इतना ही उन्होने मांग की है ऐसे सभी विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले गोविंदाचार्य भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गोविंदाचार्य ने कहा कि वह चुनाव आयोग से दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों के लिए उम्मीदवारों के साथ साथ पार्टियों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए। हालांकि इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।