{"_id":"5d3dad118ebc3e6ce559c5e0","slug":"government-will-travel-to-rameswaram-and-dwarkadhish-to-the-elderly-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बुजुर्गों को रामेश्वरम व द्वारकाधीश की यात्रा करवाएगी: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बुजुर्गों को रामेश्वरम व द्वारकाधीश की यात्रा करवाएगी: केजरीवाल
Sun, 28 Jul 2019 07:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत दिल्ली वालों को रामेश्वरम व द्वारकाधीश की भी यात्रा करवाएगी। जल्द ही चार अन्य तीर्थ स्थलों पर जाने की घोषणा की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बातें कहीं। अपने निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि सभी धर्म के लोगों को तीर्थ पर भेजा जाएगा। मेरा सपना है कि दिल्ली के बुजुर्ग एक बार जरूर तीर्थ यात्रा करें।
विज्ञापन
करावल नगर विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास पर कच्ची कॉलोनियों में विकास के लिए धन्यवाद देने पहुंचे लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि साढ़े चार साल पहले पूरे विश्वास के साथ आपने हमें चुना था। हम नई पार्टी थे। कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को आपने जीरो पर लाकर खड़ा कर दिया तो भाजपा को महज तीन सीट पर ही जीताया। नेता तो ऐसा होता है कि अंदर कुछ और बाहर कुछ। लेकिन हम राजनीति करने नहीं आए है। अनाधिकृत कॉलोनी का बुरा हाल था। कई अखबार वाले और नेताओं को भी पता नहीं है कि दिल्ली में कच्ची कॉलोनिया भी है। बरसात में तो घर के बाहर जाना मुश्किल है।
विज्ञापन
जब भी चुनाव आता था राजनीतिक पार्टिया कहती थीं इस बार वोट दे दो अगली बार जरूर गली बनवा देंगे। हमने सभी गलियों को पक्की गली बना दिया। अनाधिकृत कॉलोनियों के अधिकृत होने से आपके प्रॉपर्टी का भाव भी तीन-चार गुणा बढ़ जाएगा। यह सब काम करके आपके विश्वास का कर्जा उतार रहा हूं। सभी कच्ची कॉलोनियों का तेजी से सुधार होगा। सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, सीवर का जाल बिछेगा। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा वाले चिल्ला रहे है कि केजरीवाल झूठ बोल रहा है। अगर वो कहते है कि कच्ची कॉलोनियों को अधिकृत मैने कराया तो मैं भी मान लेता हूं किया आप ने ही कराया। हमें तो काम से मतलब है। क्रेडिट लेना चाहते हो तो ले लो सारा दोष मुझ पर थोप दो। कटाक्ष करते हुए कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों में पिछले पच्चीस साल से जो भी कराया वह भी तुमने ही कराया।
विज्ञापन
करावल नगर में विकास नहीं होने का ठिकरा मुख्यमंत्री ने बागी विधायक कपिल मिश्रा पर फोड़ा। कहा कि कपिल मिश्रा की वजह से कुछ कमिया रह गई है। जल्द ही उन कमियों को दूर कर दिया जाएगा।