फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government taking advice on JNU chargsheet clearance

जेएनयू चार्जशीट की मंजूरी पर सलाह ले रही सरकार

Wed, 23 Jan 2019 05:10 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 23 Jan 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Government taking advice on JNU chargsheet clearance
demo pic

दिल्ली सरकार जेएनयू मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर अभी कानूनी राय ले रही है। मंजूरी के लिए भेजी गई फाइल गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के पास है। सरकारी सूत्र बताते हैं कि सरकार के पास फाइल मंजूर करने के लिए तीन महीने का वक्त है। इस बीच, कानून विशेषज्ञों की राय के आधार पर फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, देशद्रोह के मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस को राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है। 2016 में जेएनयू कैंपस में देशविरोधी नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक सप्ताह पहले अदालत में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें राष्ट्रद्रोह समेत अन्य संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही मंजूरी के लिए फाइल दिल्ली सरकार को भेजी थी। सरकार ने अब तक इसे मंजूरी नहीं दी है। विशेषज्ञों ने सुब्रमण्यम स्वामी बनाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए बताया है कि सरकार के पास इसे मंजूरी देने के लिए तीन माह का समय है। इस बीच सरकार फैसला नहीं लेती तो चार्जशीट पर उसकी रजामंदी मानी जाएगी। इसके बाद अदालत आगे कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed