फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government strict on ips dispute, will soon tough decision

IPS विवाद पर सरकार सख्त, जल्द होगा कड़ा फैसला

Wed, 30 Sep 2015 10:18 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
government strict on ips dispute, will soon tough decision

गुड़गांव में आईपीएस विवाद ने प्रदेश सरकार को भी हिला दिया है। यही कारण है कि वह मामले पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। पल-पल की गतिविधियों की जानकारी सरकार तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


यादव ने बताया कि सरकार ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दे दिया है कि वह सच्चाई से अवगत कराएं। इस रिपोर्ट के बाद सरकार की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोप में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाने व अपने जूनियर के सामने पुलिस आयुक्त के व्यवहार से क्षुब्ध संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा ने सच उजागर करने से पहले प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर उन्होंने अपने साथ हो रहे व्यवहार का जिक्र किया। जानकारों की मानें तो वह अक्सर शुक्रवार को वृंदावन जाती हैं। शुक्रवार को काम करके निकल जाने के साथ शनिवार तक वापसी होती थी। सामने यह भी आया था कि इस दौरान वह अवकाश नहीं लेती थीं। यह बात पुलिस आयुक्त को अच्छी नहीं लगी और बाहर जाने वाले किसी भी अधिकारी पर बिना अवकाश के जाने पर रोक लगा दी।

जानिए क्या है आईपीएस विवाद का सच

government strict on ips dispute, will soon tough decision

इसके साथ ही उनके आईपीएस पति विकास अरोड़ा के नाम से आवंटित मकान पर साढ़े छह लाख पैनेल इंटरेस्ट लगा दिया। साथ ही उनकी अनदेखी शुरू कर दी। इतना ही नहीं 22 सितंबर को आयोजित होने वाले कार-फ्री डे को भी हाईजैक करने की बात कही जा रही है।


बताया जा रहा है कि कार फ्री डे के पीछे प्लॉनिंग अरोड़ा की थी। प्रदेश सरकार के गठन के बाद नवदीप सिंह विर्क पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात हुए। यहां से कैबिनेट मंत्री राव नरवीर से उनका 36 का आंकड़ा रहा है।

तीन दिन पहले नरवीर से भारती अरोड़ा ने मुलाकात की थी। भारती अरोड़ा की 23 जुलाई को पुलिस आयुक्त के साथ मुलाकात हुई थी। इसमें उनके जूनियर अधिकारी व मामले की जांच अधिकारी को यह कह कर धमकाया कि तुमने इसमें धारा 307 क्यों नहीं लगाई। इतना ही नहीं पुलिस आयुक्त ने भारती अरोड़ा को इस मामले से पीछे हटने को कहा अन्यथा नुकसान उठाने की धमकी भी दी थी।

हरियाणा सरकार के ओएसडी जवाहर यादव के मुताबिक प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग को सरकार गंभीरता से ले रही है। पुलिस महानिदेशक की जांच रिपोर्ट आने के साथ ही वह सत्य का साथ देने वालों के साथ हैं।

दूष्कर्म के तीन मामले दर्ज करा चुकी है पीड़िता

government strict on ips dispute, will soon tough decision

जिस दुष्कर्म पीड़िता को लेकर पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त में विवाद चल रहा है, उस पीड़िता द्वारा अलग-अलग तीन दुष्कर्म के मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।


भारती अरोड़ा के अनुसार पीड़िता की जिससे पहले शादी हुई थी, वह उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। इतना ही नहीं दोनों के बीच हुए समझौते में 40 लाख रुपया पीड़िता ने लिया था।

उक्त महिला ने दिल्ली में रहने वाले एनआरआई पर इस साल जनवरी में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसे रफा-दफा करने के लिए करोड़ों रुपये की मांग की थी। तीसरा मामला उसने लिव इन रिलेशन में रहने वाले अजय भारद्वाज पर दर्ज कराया। जो मल्टीनेशनल कंपनी में एग्जीक्यूटिव है।

सीपी ने अपने ई-मेल से पीड़िता को ई-मेल किया था

government strict on ips dispute, will soon tough decision

अजय गुड़गांव के पूर्व जिला उपायुक्त आरपी भारद्वाज का बेटा है। भारती अरोड़ा के मुताबिक वह सात साल से अजय भारद्वाज के साथ लिव इन में रह रही थी। उसके दो जुड़वा बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार साल है। डीएनए टेस्ट में यह साबित हो चुका है।


बताया गया है कि पहली शादी से भी एक बच्चा है, जिसे अजय ने अपना नाम दे रखा है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने सरकार को दी है। इसके बाद सीएम ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है।

पुलिस आयुक्त द्वारा पूरे मामले पर 11 पेज की रिपोर्ट डीजीपी को भेजी गई है। जिसमें अरोड़ा की ओर से लगाए गए आरोप का खंडन भी किया गया है। बिना अदालत की अनुमति के केस चलाने की बात कही गई है। रिपोर्ट में चालान दुबारा किए जाने की बात भी कही गई है।

 ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सीपी ने अपने ई-मेल से पीड़िता को ई-मेल किया था, जिसमें उन्होंने मामले के गवाह को धमकाने की बात कही थी। वही मेल पीड़िता ने गवाह के पास भेजा है। जिसके बाद उसी मेल को गवाह की ओर से डीजीपी को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed