फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government should make affordable sugar and onions available: Congress

सरकार लोगों को सस्ती चीनी-प्याज उपलब्ध कराए : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली में चीनी और प्याज के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर जनता को नियंत्रित दरों पर दोनों खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने की मांग की है। यादव ने कहा कि कई महीनों से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण आम परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है। दिल्ली में चीनी की कीमत करीब 80 रुपये किलो और प्याज 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। देवेंद्र यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे पर सरकार के हस्तक्षेप की मांग को लेकर उनसे संपर्क किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से त्योहारी सीजन को देखते हुए तत्काल विशेष व्यवस्था करने और संबंधित विभागों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की, ताकि लोगों को सस्ती दरों पर चीनी और प्याज उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed