फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government should make accommodation arrangements for students before taking action against PGs: Devendra Yadav

पीजी पर कार्रवाई से पहले छात्रों के रहने का इंतजाम करे सरकार : देवेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद निजी पीजी में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से छात्रों के लिए तुरंत बिना शुल्क वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीजी मालिकों पर कार्रवाई करने से पहले इन छात्रों के रहने का इंतजाम करे।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब 2.5 लाख छात्र पढ़ते हैं, जिनमें आधे से अधिक दिल्ली से बाहर से हैं। डीयू के 91 कॉलेजों में से 71 में हॉस्टल सुविधा होने के बावजूद अधिकतम करीब 9,000 सीटें ही उपलब्ध हैं। हर साल करीब 71 हजार छात्र हॉस्टल के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सिर्फ करीब 10 फीसदी को ही सीट मिल पाती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed