फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government services to reach workers' doorsteps; mobile van dispatched for on-the-spot registration

Delhi NCR News: श्रमिकों के द्वार पहुंचेगी सरकारी सेवा, ऑन स्पॉट पंजीकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने सचिवालय से चार मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से चार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल्द ही दिल्ली के सभी 13 जिलों में एक-एक वैन संचालित की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के निर्माण और विकास में श्रमिकों की अहम भूमिका है। सरकारी सेवाएं अब कार्यालयों तक सीमित न रहकर उनके कार्यस्थल और क्षेत्र तक पहुंचेंगी। मोबाइल वैन के जरिये श्रमिकों का मौके पर पंजीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और दिहाड़ी गंवाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि ये केंद्र नए श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन में मदद करेंगे।
वैन की सेवाएं और पहुंच
ये वैन लेबर चौक, निर्माण स्थलों और अन्य श्रमिक क्षेत्रों में पहुंचेंगी। यहां पंजीकरण के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। श्रमिकों को दस्तावेज से जुड़ी सहायता और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच मिलेगी। विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed