फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government selll onion in delhi 30 rupies per kg

दिल्लीवाले ध्यान दें! आपको 40 नहीं 30 रूपए किलो मिलेगी प्याज

Wed, 12 Aug 2015 08:06 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
government selll onion in delhi 30 rupies per kg

दिल्ली सरकार ने सब्सिडी देकर 40 की बजाय 30 रुपये प्रति किलो प्याज बेचने का फैसला किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव पर दिल्ली कैबिनेट ने बुधवार को मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान ने कहा है कि बुधवार शाम से ही प्याज की कीमत राशन दुकान और सरकारी टेंपो पर 30 रुपये कर दी गई है।

इसमें सरकार को प्रति किलो करीब 10 रुपये की सब्सिडी देनी पड़ेगी। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सोमवार से 280 केंद्रों पर प्याज की बिक्री 40 रुपये प्रति किलो की दर से शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इससे मदर डेयरी और केंद्रीय भंडार में भी प्याज की कीमत कम हुई। प्याज की कीमतें धीरे-धीरे नीचे भी आने लगी हैं। इन सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार ने प्याज 30 रुपये किलो बेचने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 रूपए किलो खरीदा प्याज बिकेगा 30 में

government selll onion in delhi 30 rupies per kg

सरकार की सब्सिडी दिए जाने के सवाल पर खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि प्याज खरीद, ट्रांसपोर्ट खर्च और आपूर्ति करने वालों को कमीशन देने के बाद करीब 40 रुपये प्रति किलो पड़ता है।


लेकिन प्याज 30 रुपये किलो बिकेगा तो 10 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी पर प्याज तब तक बिकेगा, जब तक की दाम उससे नीचे नहीं आ जाते।

खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त संजीव खिरवार का कहना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक दाम नीचे आ जाते हैं। अगर उसके बाद जरूरत हुई तो सब्सिडी पर प्याज मिलता रहेगा।

उन्होंने बताया कि सीधे नासिक से प्याज आ रहा है। जो 33 रुपये प्रति किलो खरीदा हुआ है। सरकारी स्टॉल पर अच्छी गुणवत्ता का प्याज मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed