फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government schools in faridabad sees low percentage of students during admission

सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाएं अध्यापक

Tue, 04 Apr 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
government schools in faridabad sees low percentage of students during admission

शिक्षक बच्चों के समग्र विकास के लिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर नेतृत्व के साथ आगे बढ़ें। सरकारी अध्यापकों को आत्म विश्लेषण कर सजग होने की जरूरत है और मेहनत के साथ सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे। जिससे कि आने वाला समय उनके अनुकूल होगा।

विज्ञापन


यह अपील रविवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने अध्यापकों से की। वे सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल के श्रद्वानंद सभागार में फरीदाबाद मंडल की एक दिवसीय कक्षा तत्परता विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कार्यशाला में प्रवेश उत्सव, नये शैक्षणिक सत्र की तैयारियों तथा बच्चों की आनंदपूर्ण गतिविधियों के संचालन पर मंथन हुआ। उन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र की निदेशक डा. किरणमयी ने कहा कि इस वर्ष स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्रवेश करने के लिए विभाग तत्परता से काम करेगा। एसडीएम अमरदीप जैन ने सुझाव दिया कि हर ब्लॉक में 10-10 ऐसे शिक्षकों की पहचान की जाए जिनका आशानुरूप प्रदर्शन नहीं है।


ऐसे शिक्षकों में बदलाव लाने के लिए अधिकारी उन्हें प्रेरित करें। सेमिनार के दौरान स्कूल छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. मनोज कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा, परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार सहित पलवल, मेवात, रेवाड़ी, गुरुग्राम के सैकड़ों अध्यापक मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed