फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government school results will be released online and compartment exams from April 15 in delhi

Compartment Exam 2025: दिल्ली में कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख जारी, ऑनलाइन आएगा सरकारी स्कूलों का परिणाम

Wed, 26 Mar 2025 08:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 08:58 PM IST
सार

इस बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी होगा, तो वहीं दूसरी तरफ कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीखों का एलान भी कर दिया गया है।परीक्षा परिणाम ऑनलाइन निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Government school results will be released online and compartment exams from April 15 in delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम इस वर्ष ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय की तैयारियां पूरी हो गई है। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख भी आ गई है।

विज्ञापन

ऑनलाइन जारी होगा परिणाम
कक्षा तीसरी से लेकर पांचवीं का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होगा। वहीं, छठीं से लेकर नौवीं और 11वीं कक्षा का परिणाम 29 मार्च को घोषित किया जाएगा। जामा मस्जिद स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-1 (उर्दू माध्य) के प्रधानाचार्य डॉ. गय्यूर अहमद ने बताया कि छात्रों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन निदेशालय की https://edudel.nic.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च को आएगा परीक्षा परिणाम
छात्र होम पेज पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा परिणाम वाले विकल्प में आईडी और जन्मतिथि भरकर परिणाम जान सकेंगे। परिणाम के लिए विद्यालय आना अनिवार्य नहीं है। कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं का परिणाम 27 मार्च को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

15 अप्रैल से कंपार्टमेंट की परीक्षाएं
वहीं, कक्षा छठीं, सातवीं, आठवीं, नौवीं और 11 वीं का परीक्षा परिणाम 29 मार्च को घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र बिल्कुल भी तनाव न लें। निदेशालय सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर भी डेटशीट जारी कर चुका है। निदेशालय ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11 वीं को लेकर डेटशीट जारी की है। कंपार्टमेंट परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होकर एक मई को समाप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed