फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government relief to the consumers, will continue on electricity subsidies

दिल्ली सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, बिजली पर जारी रहेगी सब्सिडी

Tue, 12 Jul 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Government relief to the consumers, will continue on electricity subsidies
केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ani

राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। जो बिजली सब्सिडी अभी तक मिल रही थी, वह बिना रोक-टोक 31 मार्च 2017 तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन


पिछली 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक सब्सिडी जारी रखने वाले ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। सब्सिडी ठीक उसी तरह जारी रहेगी, जिस तरह से अभी तक है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 28 मार्च 2016 को विधानसभा में पेश बजट में बिजली पर सब्सिडी जारी रखने का एलान किया था। बजट में 1600 करोड़ रुपये का प्रावधान भी इसके लिए किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 36 लाख उपभोक्ताओं को मिलता है लाभ

Government relief to the consumers, will continue on electricity subsidies
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

योजना के अनुसार, मासिक 400 यूनिट तक खर्च करने वाले रिहायशी उपभोक्ताओं को बिजली खर्च के प्रति यूनिट में 50 फीसदी की छूट मिलती है। उस हिसाब से करीब 36 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलता है। 

बिजली वितरण कंपनी बजट में किए गए प्रावधान के हिसाब से उपभोक्ताओं को सब्सिडी दे रही थी। 0-200 यूनिट और 201 से 400 यूनिट तक सब्सिडी इस तरह से डिजाइन की गई है कि छूट राशि 50 फीसदी बनती है।

सूत्रों के अनुसार, ऊर्जा विभाग को वित्त विभाग ने यह लिखित में सलाह दी थी कि सब्सिडी जारी रखने के लिए कैबिनेट की मंजूरी ले लें। यही वजह है कि बीते 1 अप्रैल से 31 मार्च 2017 तक सब्सिडी जारी रखने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने लाया गया, जिसे मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed