{"_id":"5c518ba0fbf2f8b4151e2990554e4046","slug":"government-offices-will-open-two-days-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते दो ही दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते दो ही दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 10 May 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में शनिवार से छुट्टियों का दौर शुरू हो रहा है। अगले हफ्ते केवल दो दिन ही दफ्तर खुलेंगे, इसलिए जरूरी कामकाज सोमवार और बृहस्पतिवार को ही निपटा लें।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों की मौज के दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। शनिवार को माह का दूसरा शनिवार है, जिसकी छुट्टी रहेगी। अगले दिन रविवार की छुट्टी, सोमवार को ऑफिस खुलेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को हजरत अली का जन्मदिन हैं और बुधवार को बुध पूर्णिमा। इनकी छुट्टी रहेगी। शुक्रवार को मतगणना है। लिहाजा पूरा सरकारी अमला उस दिन मतगणना कार्य में लगा रहेगा, इसलिए ऑफिस खुलेंगे पर सन्नाटा रहेगा। शनिवार को कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन