{"_id":"58d297cf4f1c1bb6681a4e02","slug":"government-offices-environment-is-changing-in-noida-after-yogi-government-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार बनने के बाद बदल रहा है सरकारी कार्यालयों का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार बनने के बाद बदल रहा है सरकारी कार्यालयों का माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के बदलाव के बाद अफसरों स्वयं भी अपने आप को बदलना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन से लगातार विभागों में आपस में चर्चा करके अफसरों ने शालीनता से कार्य करने में गति लानी शुरू कर दी है। इससे शिकायत लेकर जाने वाले फरियादियों को भी सुकुन मिल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बनने के बाद पूरे प्रदेश में ही सरकारी कार्यालयों में माहौल बदलने लगा है। इसी कड़ी में गौतमबुद्घनगर के सरकारी अफसरों ने अपने विभागों में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार से जिले के अधिकतर विभागों में अफसर सुबह 10 बजे से पहले ही आफिसरों में पहुंचने लगे हैं और काम करना शुरू कर दिया है। जबकि चंद दिन पूर्व तक अफसरों द्वारा देरी से अफसर पहुंचते थे और फरियादियों की शिकायत भी सुन रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि विभागों में उक्त अफसर ही योगी के मुख्यमंत्री बनने से पहले न तो आफिस में मिलते थे और नहीं कार्य करते थे। फरियादी राजकिशोर का कहना है कि वह 48 सेक्टर में रहते थे और बिजली संबंधी समस्या को लेकर कई बार अफसरों से मिले। मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बनने के बाद से अफसरों के काम करने में बदलाव आया है।
सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि सुबह 10 बजे अपने आफिस में पहुंचे और काम करें तथा फरियादियों की सही से बात सुनकर उनकी समस्या का समाधान करें। साथ ही व्यवहार में भी बदलाव लाए। यदि देरी से पहुंचने की या कोई और शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।-एनपी सिंह, जिलाधिकारी