फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government next plan NCR coming in no tripping zone

NCR में अब एक मिनट के लिए भी नहीं कटेगी बिजली, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Thu, 10 May 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 10 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
government next plan NCR coming in no tripping zone
एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब यहां एक मिनट के लिए भी बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विद्युत विभाग की ओर से नोएडा और गाजियाबाद को नो ट्रिपिंग जोन बनाने के लिए अब कुछ ही महीने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नोएडा की ढांचागत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है, ताकि इसी साल नोएडा को नो ट्रिपिंग जोन बना दिया जाएगा। यह बातें विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि नोएडा प्रदेश का आइना है और यहां से मंडल के 14 जिलों में सर्वाधिक करीब 27 फीसदी राजस्व दिया जाता है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का विशेष फोकस एनसीआर पर है। एनसीआर को नो ट्रिपिंग जोन बनाना है। पहले चरण में नोएडा और गाजियाबाद को लिया गया है। अक्तूबर तक 220 एमवीए का एक सब स्टेशन सेक्टर-38ए के पास बनेगा। इससे 180 एमवीए बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर-123 में 400 एमवीए व 113 में 132 एमवीए का बिजली घर बन जाएगा। नोएडा में  78 बिजली घर हैं और इनमें केवल 27 बिजली घर ही बचे हैं, जिनका दोहरा बिजली स्रोत नहीं है। हालांकि, 10 बिजली घरों पर प्राधिकरण और 10 पर विद्युत विभाग काम कर रहा है।

government next plan NCR coming in no tripping zone
जल्द ही सभी बिजली घरों को दो-दो बिजली घरों से जोड़ दिया जाएगा। 33केवी नोएडा में 547 किलोमीटर लंबी लाइन है जिसमें 89 किमी ही ओवरहेड है। जबकि 11केवी की लाइन की लंबाई 1057 किमी है और इसमें केवल 544 किमी ही केबल है, जिसे बदलना है।

सेक्टर-148 बिजली घर पर भी सेक्टर-129 बिजली घर से लोड ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे 10 बिजली घर डबल लाइन से पोषित हो जाएंगे। करीब 150 किमी दूरी की लाइन को भी बदला जाएगा।

स्टोर रूम का किया उद्घाटन

विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और उपभोक्ता की तरह पूरा मशीन का निरीक्षण करते हुए कनेक्शन से लेकर अन्य जानकारी हासिल की। इसके बाद वह सेक्टर-20 स्थित भंडारण केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे।

वहां उन्होंने ट्रासंफार्मरों को चेकिंग कराने के लिए सील किया और सभी को टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोएडा में भंडारण केंद्र (स्टोर रूम) शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जा सकेगा, चूंकि अभी तक सामान के लिए गाजियाबाद-साहिबाबाद जाना पड़ता था।

इसमें समय अधिक लगता था। अब उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्द दूर कराया जा सकेगा। इस मौके पर यूपीपीसीएल के निदेशक राजकुमार, मुख्य अभियंता सुरेंद्र कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता भंडार जयकृष्णा, नोएडा के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार राणा व एके सिंह, अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार सिन्हा आदि समेत नोएडा के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed