फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   government new plan for public to start opd in evening delhi hospitals

दिल्ली सरकार का नया निर्देश, अब सरकारी अस्पतालों में शाम को भी चलेगी ओपीडी

Sun, 10 Jun 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
government new plan for public to start opd in evening delhi hospitals
delhi govt hospitals
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा है कि जल्द ही सरकारी अस्पतालों में सुबह और शाम की ओपीडी सेवा मरीजों को मिलेगी। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार ने आने वाले दिनों में 12 घंटे की ओपीडी सेवा देने का फैसला किया। ताकि मरीजों को सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़े।
विज्ञापन

   
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा को दो पाली में किया जाएगा। डॉक्टरों की ड्यूटी भी पाली के अनुसार ही तय की जाएगी। फिलहाल सरकार ने सभी अस्पतालों से रिपोर्ट लेकर इस पर मंत्रणा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि कहा जा रहा है कि अन्य योजनाओं की भांति इस पर भी सरकार और उपराज्यपाल के बीच बहस छिड़ सकती है। क्योंकि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे रेजीडेंट डॉक्टरों को ये फैसला कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छह अस्पतालों में ठेके पर होंगी फार्मेसी

government new plan for public to start opd in evening delhi hospitals
satyendar jain
उधर, मंत्री जैन ने बताया कि हर अस्पताल में अलग ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। अलग ब्लॉक होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।       

छह अस्पतालों में ठेके पर होंगी फार्मेसी
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को शत प्रतिशत दवाएं देने के लिए सरकार ने सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट तैनात करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब वह फेल हो चुकी है। जल्द ही छह बड़े अस्पताल लोकनायक, जीटीबी, जीबी पंत, आईएलबीएस, डीडीयू और अंबेडकर अस्पताल की फार्मेसी को आउटसोर्स करने जा रही है।
अस्पताल अपने स्तर पर टेंडर जारी करेंगे। इसमें दवाएं तो सरकार की होंगी लेकिन फार्मासिस्ट से लेकर स्टोर कीपर और हाउस कीपिंग स्टाफ निजी कंपनी का होगा। दावा है कि तीन महीनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed