फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government employees could be game changer in faridabad

इन्हें नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ेगा

Fri, 14 Mar 2014 06:31 PM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Mar 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Government employees could be game changer in faridabad

लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के 1.56 करोड़ मतदाताओं में एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


इनका वोट संगठित होता है, जो प्रत्याशियों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इनमें करीब 31 हजार महिलाकर्मी बताई गई हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारी मतदाताओं में रोहतक और भिवानी जिले पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि साइबर सिटी गुड़गांव तीसरे पायदान पर है। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद व सिरसा निचले पायदान पर है।

विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी प्रत्याशी कर्मचारियों को नाराज नहीं करना चाहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि किसी भी चुनाव में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कहीं गौतमबुद्ध नगर से तो नहीं लड़ेंगे राजनाथ!
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पार्टी कर्मचारियों को अपने तरीके से पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश करती है। इस चुनाव में भी जो पार्टी कर्मचारियों की अनदेखी करेगी उसका परिणाम उन्हें वोट के रूप में देखने को मिलेगा। क्योंकि एक कर्मचारी के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी चुनाव को प्रभावित रखने की क्षमता रखते हैं।

संसदीय क्षेत्रवाइज कर्मचारियों की संख्या:
कहां कितने कर्मचारी:
लोकसभा क्षेत्र.......कुल कर्मी.........पुरुष...........महिला
रोहतक...................25,586...........17,728..........7,858
भिवानी..................25,353............16,722.........8,631
गुड़गांव..................14,102...............9429..........4673
हिसार.....................7,513..............6158...........1355
फरीदाबाद................3741...............2618............1123

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed