{"_id":"d805f91d8c1a72ac8b35f7baa33c2fbe","slug":"government-banks-strike-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की बैंक हड़ताल का यहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की बैंक हड़ताल का यहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बैंकों की सोमवार से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का खासा असर नोएडा में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ऐसे में आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंककर्मी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल करेंगे। इसमें बैंक के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल होंगे।
सोमवार से शुरू होने वाली हड़ताल से बैंकों में करीब एक हजार करोड़ का लेन-देन नहीं हो पाएगा। शहर के करीब तीन दर्जन से ज्यादा बैंक व करीब ढाई सौ से भी ज्यादा शाखाएं हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन
दो दिनों की हड़ताल से एटीएम खाली होने पर लोगों को परेशानी हो सकती है।
जानकारों का कहना है कि सोमवार शाम तक एटीएम खाली हो जाएंगे इसके अलावा गैर सरकारी बैंकों के चेक भी क्लीयर नहीं होंगे।
सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को हो सकती है। लेनदेन प्रभावित होने से करोड़ों का नुकसान होगा।
गौतमबुद्ध नगर में सिंडिकेट बैंक के लीड ब्रांच मैनेजर अरुण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को 10.5 फीसदी वेतन वृद्धि का ऑफर दिया गया है, लेकिन वह मान्य नहीं है।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों का वेतन केंद्रीय कर्मचारियों से भी कम हो गया है। अगर मांगें नहीं मानी जाएंगी तो अगले माह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।