फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government and Lieutenant Governor face to face on electricity subsidy

बिजली सब्सिडी पर रार: एलजी बोले- झूठे आरोप लगा रही सरकार, सीएम को लिखा पत्र, आप ने आरोपों को बताया निराधार

Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि अगर कभी भी मैंने बिजली सब्सिडी को बंद करने के संबंध में कोई आदेश दिया हैं तो इससे संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत करें जैसा कि कई बार आपके ऊर्जा मंत्री और आपके द्वारा खुले मंच से बोला गया है।

विज्ञापन
Government and Lieutenant Governor face to face on electricity subsidy
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर बिजली सब्सिडी को लेकर दिए जा रहे बयानों की निंदा की हैं। साथ ही कहा है कि यदि मैंने बिजली सब्सिडी बंद करने की बात कही है या अधिकारियों ने राजनेताओं के साथ मिलकर कोई साजिश की हैं तो उससे संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करें। यदि आप उचित समय पर साक्ष्य नहीं दे पाते तो इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उधर, आप ने एलजी के सभी आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


तीन पेज के अपने पत्र में उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ऊर्जा मंत्री आतिशी के मीडिया में दिए गए बयानों का हवाला देते हुए कहा कि बिजली सब्सिडी को लेकर पिछले कुछ सप्ताह से गलत बयानबाजी की जा रही है। उपराज्यपाल ने पत्र में लिखा कि मैं कभी भी गरीब लोगों की बिजली सब्सिडी को बंद करने के पक्ष में नहीं रहा। मैंने हमेशा कहा कि दिल्ली के गरीब लोगों को बिजली सब्सिडी की सुविधा देने की वकालत की है। यह दुष्प्रचार 11 अप्रैल से शुरू हुआ है जब पावर सब्सिडी से संबंधित फाइल को वापस मंत्रालय में भेजा गया था। इस मुद्दे को लेकर 14 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री ने गलत बयान बाजी की थी। 

विज्ञापन

 

उपराज्यपाल ने कहा कि अगर कभी भी मैंने बिजली सब्सिडी को बंद करने के संबंध में कोई आदेश दिया हैं तो इससे संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत करें जैसा कि कई बार आपके ऊर्जा मंत्री और आपके द्वारा खुले मंच से बोला गया है। उधर, आम आदमी पार्टी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed