फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government action on online booking of buses, buses were running without clearance

प्रीमियम बस सेवा पर विवाद के बाद सरकार ने की ऑनलाइन बुकिंग वाली बसों पर कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Government action on online booking of buses, buses were running without clearance
Arvind Kejriwal
दिल्ली सरकार की प्रीमियम बस सेवा भले ही विवादों में फंस गई है, लेकिन उसके पहले से ही राजधानी में ऑनलाइन बसों में सीट बुकिंग की सेवाएं चालू हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी में ऐसी सेवाएं देने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अभी तक 45 बसों को जब्त किया गया है, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग लेने वाली 17 मिनी बस भी शामिल हैं। 

दरअसल, डीटीसी ने बीते माह राजधानी में बगैर मंजूरी के अवैध रूप से दिल्ली में अलग-अलग जगहों से बस अड्डे बनाकर सेवाएं देने वाली बसों के खिलाफ अभियान चलाया। 
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग लेने वाली 17 मिनी बसें भी शामिल

Government action on online booking of buses, buses were running without clearance
बस - फोटो : file photo

इस तरह ऐसी बसें भी पकड़ी, जो डीजल बस होने के बावजूद दिल्ली में एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट पर सेवाएं दे रही थी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने कुल 45 बसें जब्त की। 

इसमें 17 बसें ऐसी थी, जो कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिये सवारियां उठाती थी। वह दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह सवारी उतारती और चढ़ाती थी। इसमें ज्यादातर मिनी बस या फिर टैंपो ट्रेवेलर थी जो कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट पर चल रही थी। 

बता दें कि दिल्ली सरकार प्रीमियम बस सेवा के जरिये दिल्ली में मिल रही इन सुविधाओं को वैध बनाने की कोशिश कर रही थी। जिसे लेकर सरकार सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed