फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government action in the case of death of a girl after falling into an open drain, JE dismissed

Delhi NCR News: खुले नाले में गिरकर बच्ची की मौत मामले में सरकार का एक्शन, जेई बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
विज्ञापन

मुकुंदपुर हादसे के बाद दिल्ली सरकार का कड़ा रुख
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के भलस्वा डेयरी स्थित मुकुंदपुर इलाके में खुले नाले में गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुबंध पर नियुक्त जेई को बर्खास्त किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अनुबंध पर नियुक्त जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाया गया। सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में पहला कदम है और पूरे मामले की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है।

सीएम ने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, खासकर बच्चों की, जो सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खुले नालों, गड्ढों और अन्य खतरनाक स्थानों की तुरंत पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सीधे और कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करना अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अनिवार्य प्रक्रिया होगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि इलाके में लंबे समय से खुले नालों और खराब व्यवस्था की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे ने एक बार फिर शहरी बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article