फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   got a job via Just dial, escaped after the incident

जस्ट डायल से पाई नौकरी, वारदात कर फरार

Tue, 23 Feb 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 23 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
got a job via Just dial, escaped after the incident

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य जस्ट डायल के जरिये नौकर बनकर लोगों के घरों तक पहुंचते थे। बाद में उनके घर से ही सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ऑमेक्स से लाखों के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए थे। उनसे आभूषण और कई फर्जी पहचान पत्र मिले हैं। चोरी के आभूषण खरीदने वाला ज्वेलर फरार है।

विज्ञापन


पकड़े गए एक आरोपी ने जस्ट डायल से छतरपुर(दिल्ली) की जौली प्लेसमेंट एजेंसी में नौकरी के लिए आवेदन किया। एजेंसी में आरोपी ने फर्जी वोटर कार्ड दे रखा था, जिसमें उसका फोटो तो असली था, लेकिन नाम रामेश्वर और गोरखपुर का पता गलत था।
विज्ञापन


सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ऑमेक्स में रहने वाली अपर्णा तेवतिया ने जौली प्लेसमेंट एजेंसी से पहले घरेलू नौकर रखा था। नौकर ने नौकरी छोड़ दी थी। अपर्णा ने 29 दिसंबर को एजेंसी से फिर संपर्क किया। एजेंसी ने बिना वेरिफिकेशन करवाए ही रामेश्वर नाम के युवक को उनके घर काम करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन अपर्णा को परिवार के साथ मंदिर जाना था। वह जब वापस घर लौटी तो नौकर घर पर नहीं था। उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा था। सेफ बॉक्स में रखे आभूषण और नगदी नहीं थे। उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सोमवार रात सूचना पर फेस-2 पुलिस ने पंचशील इंटर कॉलेज के पास से आरोपी को उसके साथी के साथ पकड़ लिया।

उनकी पहचान सलेमपुर गांव जिला बुलंदशहर निवासी हिमांशु और रिंकू के रूप में हुई। उनसे चोरी के आभूषण बरामद कर लिए। फर्जी नाम पते से बनवाए 4 वोटर कार्ड, 8 फर्जी आईडी कार्ड 15 अलग अलग लोगों के फोटो, कई सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की।


आरोपी हिमांशु ने बताया कि अपर्णा के परिवार के साथ बाहर जाने पर उसने रिंकू को बुलाकर चोरी की। उन्होंने चोरी की ज्वेलरी बुलंदशहर शिकारपुर निवासी प्रमोद को डेढ़ लाख रुपये में बेच दी। चोरी के बाद आरोपियों ने दिल्ली के करोलबाग और आनंद विहार में भी इसी तरह चोरी थी। चोरी के आरोप में दोनों तिहाड़ जेल भी जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed