{"_id":"7f321a37e77ef1b8e593fb8a4146bb55","slug":"gopichand-gehlot-s-new-offices-brings-gap-between-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत के नए दफ्तर से नेताओं में 'दरार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत के नए दफ्तर से नेताओं में 'दरार'
ब्यूरो/अमर उजला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 Jun 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के वरिष्ठ नेता गोपीचंद गहलोत के रविवार को पार्टी कार्यालय खोलने को लेकर पार्टी के एक खेमे में खलबली है।
विज्ञापन
इनेलो का यह धड़ा इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहा है। इनेलो युवा विंग के जिला अध्यक्ष गजे सिंह कबलाना ने कहा है कि इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाएगा।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस मौके पर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कुछ जरूरी हिदायतें दी जाएंगी।
विज्ञापन
नए दफ्तर के बारे में प्रचार करने के लिए गोपीचंद गहलोत की तस्वीरों वाले होर्डिंग और पोस्टर भी शहर में लगाए गए हैं। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश दहिया इसे गोपीचंद गहलोत का व्यक्तिगत कार्यालय मानते हैं।
विज्ञापन
साथ ही वे यह भी कहते हैं कि अपने स्तर से कोई भी कार्यकर्ता और नेता चुनाव की तैयारियां कर सकता है। गोपी मजबूत कैंडीडेट हो सकते हैं। वैसे टिकट का फैसला हाईकमान करेगा।
दूसरी ओर, दफ्तर को लेकर पार्टी के एक खेमे में नाराजगी है। विशेष तौर से उनमें, जो गुड़गांव टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
ऐसे लोगों में गजे सिंह कबलाना, सुनीता कटारिया, दलबीर धनखड़, नरेश सहरावत के नाम उल्लेखनीय हैं। गजे सिंह सहित टिकट के कई दावेदारों ने रविवार के कार्यक्रम में शरीक नहीं होने की बात बताई है।