फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gopal rai says aap will contest lok sabha polls alone, for congress its ego is formost

गठबंधन की संभावना खत्म होते ही आप का हमला, देशहित नहीं कांग्रेस के लिए उसका अहंकार सर्वोपरि

Fri, 18 Jan 2019 06:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
gopal rai says aap will contest lok sabha polls alone, for congress its ego is formost

लोक सभा चुनाव में गठबंधन की संभावना खत्म होने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि भाजपा को हराने के लिए आप कांग्रेस के साथ समझौता करने को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस पर घमंड हावी है। इससे अब आप ने गठबंधन से किनारा कर लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के लिए देश की जगह उसका अहंकार सर्वोपरि है। आप का दावा है कि जल्द ही दिल्ली व पंजाब के लोक सभा प्रत्याशियों का एलान करेगी। दोनों राज्यों के अलावा आप हरियाणा व गोवा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए आप दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि नीतिगत स्तर पर आप का कांग्रेस से हमेशा से विरोध रहा है। लेकिन केंद्र सरकार की मौजूदा तानाशाही से जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं पर संकट आ खड़ा हुआ है, आप कांग्रेस के साथ समझौता करने पर राजी हो गयी थी। आप से सुहानभूति रखने वाले दलों ने भी कांग्रेस से गठबंधन की सलाह दी थी। कोशिश यही थी कि भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, बावजूद इसके कांग्रेस घमंड में डूबी हुई है। कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि नहीं है। जिस प्रकार के बयान कांग्रेस के पंजाब मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के आप विरोधी बयान आए हैं, उसे देखते हुयमे आप ने तय किया है कि पार्टी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी।

गोपाल राय ने बताया कि जल्द ही आप लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। वहीं, पंजाब में आगामी 20 जनवरी से लोक सभा चुनाव का प्रचार अभियान लांच करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इसी दिन रैली आयोजित की गयी है। फिलहाल अभियान की शुरुआत बिजली आंदोलन से होगी। दिल्ली व पंजाब की बिजली दरों की तुलना करते हुये बिजली कंपनियों के साथ पंजाब की साठगांठ का खुलासा किया जायेगा।

शीला दीक्षित पर आप का सीधा हमला
आप के वरिष्ठ नेता व उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने के बाद ही शीला दीक्षित ने बिजली कंपनियों के लिये लाबिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिजली पानी महंगा करने के लिये कांग्रेस साजिश कर रही है। बिजली कंपनियों और पानी माफिया से शीला दीक्षित का गठजोड़ है।

वह बिजली कंपनियों व पानी माफिया को सीधा पहुंचाना चाहती है। इसका प्रमाण अध्यक्ष बनने के बाद का उनका एक इंटरव्यू है, जिसमें वह कहती हैं कि दिल्ली में सस्ती बिजली और पानी मुफ्त देना नामुमकिन है। दिलीप पांडेय ने चेतावनी दी कि आप की दिल्लीवालों के साठगांठ है। इसी के दम पर आप सातों सीटों पर काबिज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed