फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Rai said- Like Delhi, there should be complete ban on firecrackers in NCR also.

Delhi : पर्यावरण मंत्री ने कहा- दिल्ली की तरह एनसीआर में भी पटाखों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध, पराली पर कही यह बात

Sun, 27 Oct 2024 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 02:27 AM IST
सार

गोपाल राय शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्र और राज्य के कृषि मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

विज्ञापन
Gopal Rai said- Like Delhi, there should be complete ban on firecrackers in NCR also.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एनसीआर में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। गोपाल राय शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्र और राज्य के कृषि मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पराली जलाने के मामलों को कम करने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के कृषि मंत्री समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर पटाखों के उत्पादन, भंडारण और किसी भी प्रकार की बिक्री या खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी पर भी लागू है। दिल्ली की तरह ही एनसीआर में भी पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी लगे, ताकि इससे फैलने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हालांकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन दिवाली के बाद का समय महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में बायो डी-कंपोजर का किया जा रहा छिड़काव
गोपाल राय ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली सरकार 5 हजार एकड़ से ज्यादा खेतों में निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करा रही है। इसका सकारात्मक परिणाम मिला है। इससे पराली गल गई और खेत की उपजाऊ क्षमता में भी बढ़ोतरी देखी गई। साथ ही पराली जलाने की घटनाओं के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने और निरीक्षण के लिए 11 टीमें तैनात की गई हैं। 

किसानों को धान की फसल के अवशेष न जलाने के लिए जागरूकता अभियान के तहत गांवों में 25 किसान जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। गोपाल राय ने इस साल की बैठक में देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले साल अगस्त में इसी तरह की बैठक हुई थी, जिससे रणनीति बनाने के लिए अधिक समय मिला था।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में ठंड के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए सरकार हर साल विभिन्न बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बनाती है। ऐसे में ठंड के मौसम के दौरान पराली जलाना भी प्रदूषण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed