फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Rai Announce Aam Aadmi Party First nomination Filing Date

आम आदमी पार्टी का पहला नामांकन 18 अप्रैल को, गोपाल राय ने की घोषणा

Wed, 17 Apr 2019 12:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gopal Rai Announce Aam Aadmi Party First nomination Filing Date
गोपाल राय

कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के लोकसभा उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी का पहला नामांकन 18 अप्रैल को होगा। आप प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, बृहस्पतिवार से आप उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन करने से पहले आप के प्रत्याशी रोड शो भी निकालेंगे।

विज्ञापन


इसमें वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। पार्टी के मुताबिक, 18 अप्रैल को सबसे पहला नामांकन पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी बलवीर जाखड़ का होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को तीन लोक सभाओं के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसमें उत्तर पश्चिमी दिल्ली के गुग्गन सिंह, पूर्वी दिल्ली की आतिशी व चांदनी चौक के पंकज गुप्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


आखिर में 22 अप्रैल को बचे प्रत्याशियों को नामांकन होगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी दिलीप पांडेय, नई दिल्ली के बृजेश गोयल व दक्षिणी दिल्ली के राघव चड्ढा इस दिन नामांकन करेंगे। गोपाल राय ने बताया कि नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में रोड शो निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रूट चार्ट फाइनल किया जा रहा है। वहीं, यह भी तय किया जा रहा है कि किस रोड शो में कौन सा वरिष्ठ नेता शामिल होगा। पार्टी के सभी प्रत्याशी 22 अप्रैल तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed