फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gopal Kanda forming a new political party

दो मई को नई पार्टी की घोषणा करेंगे कांडा

Mon, 28 Apr 2014 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 28 Apr 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
Gopal Kanda forming a new political party

विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा में नया सकारात्मक एवं क्रांतिकारी राजनीतिक विकल्प देने के लिए नई पार्टी के गठन की विधिवत घोषणा दो मई को गुड़गांव में होगी।

विज्ञापन


वह रविवार को रानियां रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेशभर से आए हुए समर्थकों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दो मई को अक्षय तृतीया के दिन प्रदेश की जनता की इच्छाओं के अनुरूप व्यापक लोकहित की नीतियों व कार्यक्रमों को लेकर जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर हरियाणावासियों के लिए एक नई सोच की राजनीतिक पार्टी का उदय होगा।
विज्ञापन


दो मई को ही वह पार्टी की नीतियों को जनता के समक्ष रखेंगे। पार्टी का प्रदेश मुख्यालय गुड़गांव ही होगा। पार्टी के गठन की सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांडा ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और उन्हीं की इच्छाओं के अनुरूप ही लोकहित में पार्टी अपना कार्य करेगी। दो मई को उदय होने वाली पार्टी अक्तूबर में संभावित हरियाणा विधानसभा के चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनता से संपर्क करें और उनकी समस्याओं को जानें और 30 अप्रैल तक अपने सुझाव दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed