गूगल का ऑफिस देख दंग रह जाएंगे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गूगल’ महज आईटी कंपनी ही नहीं बल्कि लाइफ लाइन जैसी है। बिना इसके आज किसी का काम ही नहीं चलता। गूगल कंपनी का अलीशान कार्यालय गुड़गांव में भी है। यह कार्यालय नए प्रयोगों से भरपूर है।
साइबर सिटी में बने गूगल के ऑफिस की खूबियां जानकर आप खुद भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि इतना अद्भुत और अनोखा ऑफिस शायद ही आपने पहले कभी देखा हो।
इसका मकसद काम करने वालों को बेहतर माहौल देना है। जिससे वह अपने काम के प्रति और भी प्रोत्साहित हों। ऑफिस का लुक काफी फनी है। इसका रिसेप्शन ताजमहल थीम से प्रभावित है।
गगूल कंपनी के ऑफिस में एक रेलवे कोच है। जिसका प्रयोग अनौपचारिक मीटिंग के लिए किया जाएगा। यहां पर मिनी गोल्फ कोर्स, स्मॉल क्रिकेट पिच और झूला जैसे कई फन लविंग चीजें हैं।
ऐसा लुक कि हर कोई हो जाए फिदा
गूगल के एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नए ऑफिस का लुक काफी शानदार है। यहां पर काम करने वालों को खूब मजा आएगा। काम का नया माहौल सभी को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि गूगल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।
इस ऑफिस में खाने पीने और जिम की भी सुविधा है। गूगल के नए ऑफिस का लुक वेयर हाउस जैसा है। हालांकि किसी कंपनी की ओर से ऑफिस को ऐसा लुक देना कोई नई बात नहीं है।
विदेशों में तो यह काफी प्रचलित है। कंपनी की प्रवक्ता पारोमा राय चौधरी के मुताबिक नए ऑफिस से लोगों में उत्साह भरेगा। जब उन्हें बेहतर माहौल मिलेगा तो उत्पादकता भी ज्यादा गुणवत्तापूर्ण होगी।
कर्मचारियों में भी नए ऑफिस को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है।