{"_id":"631637be149cd97cab704735","slug":"goods-worth-30-million-stolen-from-chinese-company-in-greater-noida-s-toy-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: टॉय सिटी में चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी, कंपनी में तैनात रहे अधिकारी समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: टॉय सिटी में चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी, कंपनी में तैनात रहे अधिकारी समेत चार पर केस
Mon, 05 Sep 2022 11:37 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:37 PM IST
सार
कंपनी में नए महाप्रबंधक के कार्यभार संभालने के बाद चोरी का खुलासा हुआ है। कंपनी के पूर्व अधिकारी और कर्मचारियों सहित चीन के चार नागरिकों के खिलाफ महाप्रबंधक व निदेशक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित टॉय सिटी में ईयर फोन व डेटा केबल बनाने बनाने वाली चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी कर लिया गया। कंपनी में नए महाप्रबंधक के कार्यभार संभालने के बाद चोरी का खुलासा हुआ। कंपनी के पूर्व अधिकारी और कर्मचारियों सहित चीन के चार नागरिकों के खिलाफ महाप्रबंधक व निदेशक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अवैध रूप से चीन के नागरिकों के ग्रेटर नोएडा में रहने का खुलासा होने के दौरान ये मामला सामने आया था। अब जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीन नागरिक चोरी के बाद देश छोड़कर फरार हो चुके हैं। जबकि एक आरोपी जिले में ही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चीन की कंपनी के महाप्रबंधक गेन युआन चूं और निदेशक मोहम्मद उस्मान ने ईकोटेक-1 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कंपनी में पूर्व में ली शुनलुन, पेन चाओयूं, एमए हुईचा, लु झोंगजिन कार्यरत थे। इनमें से तीन लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद चीन वापस लौट गए।
विज्ञापन
जबकि अभी एक देश में ही मौजूद है। मोहम्मद उस्मान ने बताया कि महाप्रबंधक गेन युआन ने कंपनी में तैनाती के बाद ऑडिट कराया। इसमें पता चला कि कंपनी से तीन करोड़ रुपये का सामान चोरी हो चुका है। आरोप है कि चारों पूर्व अधिकारी व कर्मियों ने ही ये चोरी कराई है। इसके कुछ साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 381 के अंतर्गत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन