{"_id":"6561c9746fa302e9f0040be5","slug":"goods-stolen-from-private-telecom-company-s-store-in-bulandshahr-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: निजी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से चोरों ने की लाखों की चोरी, फाइबर केबल भी ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: निजी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से चोरों ने की लाखों की चोरी, फाइबर केबल भी ले गए आरोपी
Sat, 25 Nov 2023 03:46 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 25 Nov 2023 03:46 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में निजी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। मामले में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नगर पुलिस को शिकायत देकर शेरन संचार एवं प्रोद्योगिकी मेरठ के अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनका नगर के चार खंभा रोड पर एक गोदाम है। गोदाम में कंपनी का लाखों रुपये का फाइबर केबल व अन्य सामान रखा हुआ है। आरोप है कि स्टोर से चोरों ने लाखों रुपये का करीब आठ हजार मीटर फाइबर केबल, लाखों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन