फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   good news, state employees will be permanent

खुशखबरी, चार हजार से ज्यादा राज्य कर्मचारी होंगे नियमित

Thu, 27 Feb 2014 06:59 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 27 Feb 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
good news, state employees will be permanent
हरियाणा सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय लिया है। इससे गुड़गांव के चार हजार से अधिक कच्चे कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


हालांकि सरकारी शब्दावली को लेकर कर्मचारियों में अभी संदेश है। उनका कहना है कि इस बारे में पूरी जानकारी आने के बाद ही ठोस रूप से कुछ कहा जा सकता है।

हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के काम कर रहे तकरीबन सवा लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मगर गुड़गांव के चार हजार कर्मचारी कम से कम जरूर पक्के होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ गुड़गांव इकाई के चेयरमैन सुरेश यादव ने बताया कि रोडवेज के कच्चे कर्मी पहले से ही पक्के हो गए हैं। अब इसका सबसे अधिक लाभ पब्लिक हेल्थ, नगर निगम, बिजली विभाग और हुडा के कच्चे कर्मचारियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश यादव ने बताया कि जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, वन विभाग और सेल टैक्स विभाग में हाट्रोन की ओर काफी कर्मी लगाए गए हैं। संदेश है कि उन्हें लाभ मिलेगा कि नहीं। वहीं ठेके पर रखे कर्मियों के ठेकेदारों ने उनका रिकार्ड सरकार को दिया है कि नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है।

अगर उनका रिकार्ड सरकार के पास नहीं होगा तो वह लाभ से वंचित हो जाएंगे। यादव ने कहा कि सरकार का यह निर्णय चुनाव से पहले मन बहलाने वाला ही लगता है। उन्होंने सरकार की नीयत में खोट बताया।


पक्के होने में यह भी लोचा
कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के फैसले में लोचा है। सरकार ने कहा है कि 28 फरवरी, 2014 तक तीन वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारी पक्के होंगे। एटक के महासचिव अनिल पंवार का कहना है कि सरकार ने शर्त रख दी है कि वहीं पक्के हो सकते हैं जो स्वीकृत पदों पर लगे हों। जिनकी योग्यता पूरी हो। अब इसमें कौन-कौन आएगा पता नहीं है। संदेह की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed