फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   good health plan in delhi budget

सेहत पर दिल खोलकर खर्च होगा पैसा

Sat, 19 Jul 2014 04:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 04:01 AM IST
विज्ञापन
good health plan in delhi budget

दिल्लीवालों की सेहत ठीक रखने के लिए बजट में दिल खोलकर खर्च करने का प्रस्ताव है। कुल बजट का 16.3 फीसदी हिस्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


इस कड़ी में एक मेडिकल कॉलेज और एक मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल के अलावा तीन फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा हर जिले के एक सरकारी अस्पताल में वन स्टॉप क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर खोलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


दिल्ली बजट पर केजरीवाल के 5 सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष-2014-15 में स्वास्थ्य क्षेत्र में 2,724 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। रोहिणी में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाना है। 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को वर्ष-2015 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इसके साथ ही दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल खोले जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 150 बिस्तरों वाला जच्चा-बच्चा केंद्र बनाने की योजना है।


फुहारों से मिला सुकून बजट में मिली राहत

गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए 50 नई डायलिसिस यूनिटें शुरू करने का प्रस्ताव है। दिल्ली में बढ़ते सड़क हादसे और ट्रामा सेंटर में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए 110 नई कैट्स एंबुलेंस बेड़े में शामिल की जाएंगी।

शारीरिक शोषण और यौन पीड़िता का इलाज, बयान और अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताएं एक ही जगह पूरी करने के लिए हर जिले के एक  सरकारी अस्पताल में वन स्टॉप क्राइसेस मैनेजमेंट सेंटर खोलने का प्रस्ताव है।

'विरोध करने वाली भाजपा ने क्यों दी सब्सिडी?'

पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पश्चिमी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, पूर्वी दिल्ली के जीटीबी और मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में सेंटर शुरू होंगे। अपराध से जुड़े मामलों में वैज्ञानिक जांच के लिए तीन नए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी खोले जाने का प्रस्ताव है। 11.25 करोड़ रुपये की लागत से ये लेबोरेटरी रोहिणी, शेख सराय और सयूरपुर गांव में स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed