{"_id":"5d35fdb18ebc3e6cc17caedf","slug":"gomti-express-runs-on-delhi-howrah-track-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दौड़ेगी गोमती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दौड़ेगी गोमती एक्सप्रेस
Tue, 23 Jul 2019 01:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala
पिछले काफी दिनों से रद्द चल रही गोमती एक्सप्रेस आज से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर दौड़ेगी। रेलवे ने लखनऊ स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काम चलने के कारण विगत 25 जून से ट्रेन को रद्द कर दिया था। 18 जुलाई से गोमती के संचालन की संभावना थी। इसके बाद 19 को भी गोमती के चलने का एलान हुआ, लेकिन ट्रेन के नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ काम चल रहा है। इसके कारण रेलवे ने विगत 25 जून से गोमती समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था। प्लेटफॉर्म पर काम अधूरा होने के कारण रेलवे ने गोमती के चलने की तिथि बढ़ा कर 18 जुलाई कर दी थी।
विज्ञापन
एक बार फिर से गोमती एक्सप्रेस के संचालन की तिथि में संशोधन करते हुए 21 जुलाई और उसके बाद 22 जुलाई कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को ट्रेन लखनऊ से चली। आज से ट्रेन नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन