फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Goldy Brar given orders to shooters to kill Dera lover Pradeep Singh Kataria two days ago

खुलासा: गोल्डी ने दो दिन पहले दिए थे डेरा प्रेमी की हत्या के आदेश, शूटरों को पंजाब में करनी थी एक और वारदात

Sat, 12 Nov 2022 12:56 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 12:56 AM IST
सार

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोल्डी बरार चारों ग्रुप के संपर्क में था। उसने दो दिन पहले जितेंद्र को प्रदीप कटारिया की हत्या करने के लिए कहा था। हत्या के लिए रैकी पंजाब के शूटरों ने की थी।

विज्ञापन
Goldy Brar given orders to shooters to kill Dera lover Pradeep Singh Kataria two days ago
प्रदीप सिंह कटारिया पर गोलियां बरसते हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गोल्डी बरार ने डेरा अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या के लिए दो दिन पहले आदेश दिए थे। उसके शूटरों में शामिल फरीदकोट, पंजाब के दो शूटर (फरार) को हत्याकांड की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन शूटर ने ही अनुयायी कटारिया की एक दिन पहले हत्या के लिए रैकी की थी। इनको प्रदीप की हत्या करने के बाद पंजाब में एक और बड़ी वारदात करनी थी। इसके लिए गोल्डी बरार के आदेश का इंतजार कर रहे थे। बरार ने इनको प्रदीप कटारिया की हत्या करने के बाद पंजाब में ही रुके रहने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोल्डी बरार चारों ग्रुप के संपर्क में था। उसने दो दिन पहले जितेंद्र को प्रदीप कटारिया की हत्या करने के लिए कहा था। हत्या के लिए रैकी पंजाब के शूटरों ने की थी। हरियाणा के शूटरों को पंजाब के फरीदकोट में पंजाब के शूटरों ने रिसीव किया था। एक अज्ञात व्यक्ति हत्या से एक दिन पहले शूटर को हथियार देकर गया था। अनुयायी की हत्या के बाद इनकी गोल्डी से बात हुई थी। उसने इनको एक और वारदात के लिए पंजाब में ही रुकने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह डेढ़ वर्ष से गोल्डी के संपर्क में था। उसके कहने पर उसने अंबाला में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। अंबाला के दोहरे हत्याकांड में मारे गए पीड़ित काला राणा के विरोधी थे, इसलिए उनकी हत्या की गई थी। जितेंद्र ने गोल्डी के कहने पर लारेंस बिश्रोई गठजोड़ के विरोधी की रोहतक में हत्या की थी। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, पंजाब में हत्या की वारदातों के लिए पाकिस्तान से हथियार आ रहे हैं। प्रदीप कटारिया के हत्या के लिए भी पाकिस्तान से हथियार आए हैं।

विज्ञापन

सहानुभूति के लिए करवाई गई है हत्या
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोल्डी मानता है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिख समुदाय के लोग उससे नाराज हो गए थे। उसे लगा कि अब उसे सहानुभूति नहीं मिलेगी। सिख समुदाय के लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए उसने डेरा अनुयायी की हत्या करवाई है। इस बात का उसने कई बार जितेंद्र से जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed