फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   golden jubilee of haryana: walls of gurgaon will message geeta

स्वर्ण जयंती समारोह: दीवारें देंगी गो संरक्षण और गीता का संदेश

Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
golden jubilee of haryana: walls of gurgaon will message geeta
- फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव एक नवंबर को हरियाणा की स्वर्ण जयंती है। स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रदेश की दीवारें गो संरक्षण और गीता का संदेश देंगी। स्वर्ण जयंती समारोह स्थल से महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र तक भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रथ पर सवार सुदर्शन चक्र साधे भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन का मॉडल रखा जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों की दीवारों पर लेखन और चित्रण के जरिए गो संरक्षण और गीता का उपदेश देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार गीता का संदेश और गो संरक्षण की बात कर रही है। गीता का संदेश पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने हरियाणा में गीता जयंती की शुरुआत की। इस बार स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के बाद कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। इसे देखते हुए स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के साथ गीता जयंती समारोह पर भी निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगर निगम को अपने-अपने क्षेत्र की दीवारों पर गो संरक्षण और गीता का संदेश लिखने का आदेश दिया गया है। प्रशासिनक अमला अब उपदेश को आम जन तक पहुंचाने में जुट गया है। साइबर सिटी की दीवारों पर सुदर्शन चक्र के साथ गीता का संदेश लिखने के लिए मुंबई से चित्रकारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए करीब 30 लाख रुपये का बजट अलग-अलग मद में दिया गया है। दीवारों पर संदेश के जरिए गो संरक्षण और गाय पालन के साथ डेयरी और पशुपालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। चित्रण के जरिए गो संरक्षण एवं संवर्धन कानून और गो सेवा व पशुपालकों के लिए बनाए गए कानून का भी बखान किया जाएगा। 


200 जगहों पर दिखाया जाएगा कार्यक्रम
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की भव्यता को प्रसारित करने के लिए प्रदेश सरकार जुटी है। समारोह स्थल पर करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि अन्य जगहों पर लोग प्रसारण के जरिए कार्यक्रम देखेंगे। प्रदेश के करीब 200 जगहों पर ब्रॉड स्क्रीन पर टेलीकास्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed