फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold-silver rates fall, markets grew Raunaq on Dhanteras

सोने-चांदी के भाव गिरने से धनतेरस पर बाजारों में बढ़ी रौनक

Mon, 09 Nov 2015 11:11 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gold-silver rates fall, markets grew Raunaq on Dhanteras

तीन साल बाद दिल्ली के बाजारों में धनतेरस की रौनक लौट आई। त्योहार के मौके पर सोने-चांदी के दाम कम होने के चलते लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिल्ली के बाजारों में करीब पंद्रह से बीस फीसदी तक बिक्री में उछाल आया है।

विज्ञापन


सोने व चांदी के सिक्कों के अलावा बाइक, कार, स्टील के बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई। भीड़भाड़ व जाम से बचने वालों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी सुपरहिट रही।

राजधानी के विभिन्न बाजार सोमवार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ से गुलजार होने शुरू हो गए। धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी के दामों में तीन साल के बाद सबसे बड़ी गिरावट रही, जिस कारण लोग अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

दीपावली सेलीब्रेशन भी शुरू

Gold-silver rates fall, markets grew Raunaq on Dhanteras

धनतेरस की खरीदारी के साथ रोशनी के पर्व दीपावली का सेलीब्रेशन भी शुरू हो गया। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों व गुब्बरों से सजे बाजार सुबह से देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे।


लोगों ने मां लक्ष्मी-गणेश की फोटो, सोने-चांदी की मूर्ति से लेकर घर सजावट व गिफ्ट आइटम खरीदे। इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट्स के मार्केट दिवाली के रंग में रंगे नजर आए, तो मंदिरों के बाहर नए वाहनों की पूजा के लिए लाइनें लगी रही।

वहीं नए जमाने का शॉपिंग अड्डा ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑफर्स चलते रहे।

चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के, मूर्ति व गिन्नी पहली पसंद

Gold-silver rates fall, markets grew Raunaq on Dhanteras

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। भारतीयों की इसी सोच के चलते विभिन्न बाजारों के ज्वैलर्स शॉप में ग्राहकों की भीड़ रही। करोल बाग के ज्वैलर्स अशोक के अनुसार, चाइनीज लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की सबसे अधिक डिमांड रही, जो महज 3 से 30 हजार रुपये में उपलब्ध थीं।


डायमंड में रिंग व किट्टी सेट की सबसे अधिक सेल हुई, जो 9 हजार से डेढ़ लाख तक की रेंज की थी। ज्वैलर्स एसो. के अनुसार, दिल्ली में 40 से 50 करोड़ का सोना और करीब पांच सौ करोड़ रुपये तक का चांदी का व्यापार हुआ होगा।

अमीर हो या गरीब धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। थोक व्यापारियों के अनुसार पहले 35 से 40 करोड़ रुपये का व्यापार होता था, लेकिन इस बार आंकड़ा करीब तीस करोड़ ही पहुंचा।

विज्ञापन

शोरूम की तर्ज पर स्ट्रीट बाजार में भी डिस्काउंट

Gold-silver rates fall, markets grew Raunaq on Dhanteras

शोरूम की तर्ज पर स्ट्रीट बाजार में भी ग्राहकों को रिझाने के लिए डिस्काउंट का फंडा शुरू हो गया है। करोल बाग के आकाश के अनुसार, शोरूम की हालत थोड़ी खस्ता है, लेकिन सड़क किनारे ग्राहकों की भीड़ काफी देखने को मिल रही है। अब ग्राहक ब्रांडेड के साथ लोकल कंपनी का भी माल खरीद रहा हैं।

मंदिरों के बाहर कार व बाइक वालों की कतारें देखने को मिली। झंडेवालान स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर के पुजारी गणेश दत्त के अनुसार, उन्होंने दिन में 80 बाइक और आठ कार की पूजा करवाई है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक ग्राहकों ने वाहन खरीदे हैं। वहीं, बाइक, कार के शोरूम में सुबह से देर शाम तक ग्राहक अपने वाहन की डिलीवरी लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed