फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold brick stolen in Delhi found buried in Lucknow house three including mother-daughter arrested

बेटे ने चुराई सोने की ईंट, मां-नानी ने घर में दबाई: चोर नहीं उगला रहा था 70 लाख का राज, 32 दिन बाद हुआ खुलासा

Sat, 26 Aug 2023 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 10:07 PM IST
सार

काफी प्रयासों के बाद भी जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो मामले की जांच एएटीएस इंस्पेक्टर उमेश यादव व उनकी टीम को सौंप दी गई। 

विज्ञापन
Gold brick stolen in Delhi found buried in Lucknow house three including mother-daughter arrested
70 लाख की चोरी में गिरफ्तार मां, नानी और बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में एक कारोबारी के यहां 70 लाख का सोना और साढ़े तीन लाख कैश चोरी हो गया। एक आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन दबोच लिया, लेकिन पुलिस बाकी माल नहीं बरामद कर सकी। करीब एक माह की लंबी पड़ताल के बाद अब एएटीएस ने मुख्य आरोपी की मां-नानी और रिश्ते के मामा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इन लोगों ने लखनऊ स्थित अपने घर के आंगन में गड्ढा खोदकर सोने की ईंट को दबाया हुआ था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलमबाग, लखनऊ, यूपी निवासी सुमित (25), सरिता (40) इसकी मां प्रेमवती (68) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने 25 जुलाई को सरिता के बेटे व मुख्य आरोपी अनुराग को दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि 24 अगस्त को चोरों ने एक कारोबारी के मकान से 70 लाख से अधिक का सोना और साढ़े तीन लाख कैश चोरी कर लिया था। पुलिस ने अगले ही दिन अनुराग नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.10 लाख रुपये बरामद कर लिये थे। पुलिस उसके पास से सोना बरामद नहीं कर सकी।

विज्ञापन

काफी प्रयासों के बाद भी जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो मामले की जांच एएटीएस इंस्पेक्टर उमेश यादव व उनकी टीम को सौंप दी गई। पुलिस ने अनुराग के परिजनों की सीडीआर निकलवाई। उससे पता चला कि अनुराग की मां सरिता और नानी प्रेमवती वारदात के अगले दिन यहां से लखनऊ चली गई थी।

इसके अलावा सरिता दो बार बेटे से जेल भी आकर मिली। मां-बेटी के मोबाइल पर नजर रखी गई तो पता चला कि दोनों सरिता के रिश्ते के भाई समित के लगातार संपर्क में है। पुलिस ने उसकी पड़ताल की तो वह अपना मोबाइल नंबर बंद कर फरार मिला। पहले उसे नेपालगंज, नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया। उसके पास से 100 ग्राम सोने का बिस्कुल बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने बताया कि सरिता व प्रेमवती भी वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने सरिता व प्रेमवती को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने अपने घर के आंगन में गड्ढा खोदकर एक किलो सोने की ईंट वहां दबाई हुई थी। पुलिस इनको गिरफ्तार कर दिल्ली ले आए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed