फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GMR, the operator of IGI Airport, will now also manage Nagpur Airport

Delhi NCR News: आईजीआई संचालित करने वाली जीएमआर अब नागपुर एयरपोर्ट को भी संभालेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
-पहले चरण में 30 लाख और बाद में सालाना 3 करोड़ यात्री क्षमता का है लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को संचालित करने वाली जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड अब डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर का संचालन और पुनर्विकास करेगी। 25 जून को परिचालन संभालने के साथ कंपनी अब यहां पर एयरपोर्ट का चरणबद्ध आधुनिकीकरण करेगा।



कंपनी की ओर से बताया गया कि नागपुर को बड़ा एविएशन, लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब बनाने की योजना है। 30 साल की रियायत के तहत कंपनी इस एयरपोर्ट का चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण करेगा। इसमें नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल, एयरसाइड इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार, कार्गो सुविधा, डिजिटल तकनीक और सस्टेनेबिलिटी शामिल होंगे। जीएमआर एयरपोर्ट्स के चेयरमैन जीबीएस राजू ने कहा कि पहले चरण में यात्री टर्मिनल की क्षमता 30 लाख सालाना की जाएगी। भविष्य में इसे 3 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाया जाएगा। यहां पर नया एटीसी टावर और 20,000 मीट्रिक टन क्षमता की कार्गो सुविधा भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed