फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gloves left in woman s stomach after delivery in Delhi

शर्मनाक: डिलीवरी के बाद महिला के निजी अंग में ग्लव्स छोड़े, दर्द होने पर पता चला; अस्पताल प्रशासन ने कहा यह

Thu, 05 Sep 2024 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

स्पताल प्रशासन ने नार्मल डिलिवरी की बात कहते हुए आरोपों से इनकार किया है। साथ की कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Gloves left in woman s stomach after delivery in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला के निजी अंग में ग्लव्स छोड़ने का मामला सामने आया। पेट में दर्द होने के बाद महिला निजी अस्पताल में गई। रिश्ते में पीड़िता की सास देवकी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में जांच के दौरान निजी अंग से ग्लव्स बाहर निकालने की बात सामने आई है। इसकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, अस्पताल प्रशासन ने नार्मल डिलिवरी की बात कहते हुए आरोपों से इनकार किया है। साथ की कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

अस्पताल में बृहस्पतिवार को पहुंची देवकी ने बताया कि उनकी बहू लक्ष्मी को 9 जुलाई को लड़का हुआ था। डिलीवरी के बाद पेट की सफाई के नाम पर ग्लव्स अंदर ही छोड़ दिया। उसके बाद टांके भी लगा दिए। बाद में लक्ष्मी को दर्द होता रहा। वह पहले इस दर्द को नजरअंदाज करती रही। दर्द होने पर इधर-उधर निजी अस्पताल में दिखाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की सास ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्यादा दर्द हुआ तो एक बड़े निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां जांच के दौरान नर्स ने ग्लव्स को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने इसे अस्पताल ले जाने को कहा। देवकी ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को स्वामी दयानंद अस्पताल जाकर पुलिस को इस मामले में फोन किया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी है और शुक्रवार को आने को कहा है। उनका कहना है कि पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरोत्तम दास का कहना है कि महिला की डिलीवरी सामान्य हुई थी। ऐसे में ग्लव्स छोड़ने की बात संभव नहीं है। फिर भी, पीड़ित महिला को अस्पताल लाने को कहा है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। शुक्रवार को इस मामले में जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed