फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   globemaster would run for obama security in delhi

ओबामा की सुरक्षा में लगा दुनिया का सबसे बड़ा विमान

Thu, 08 Jan 2015 04:47 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
globemaster would run for obama security in delhi

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली पहुंचेंगे। भारतीय वायुसेना ने आसमान से उनकी सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हिंडन एयरबेस पर तैनात हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर न सिर्फ ओबामा की सुरक्षा करेंगे, बल्कि हवाई करतब दिखाकर भारत की ताकत भी विश्व को दिखाएंगे। हिंडन एयरबेस में वायु सैनिकों ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


26 जनवरी की परेड के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा हिंडन एयरबेस को सौंपा है।

सुरक्षा और हवाई करतबों में विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर, सबसे छोटे रनवे पर उतरने में सक्षम सी-130जे हरक्युलिस और एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडो टीम और तीन ग्लोगमास्टर करेंगे सुरक्षा

globemaster would run for obama security in delhi

हिंडन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभ्भरवाल ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आने की वजह से सुरक्षा के इंतजाम बेहद विशेष और सख्त रहेंगे।

साथ ही हिंडन एयरबेस से तीन ग्लोबमास्टर और तीन ही हरक्युलिस विमान सुरक्षा करते नजर आएंगे। ये विमान आपातकालीन स्थिति में छोटे रनवे पर भी उतरने में सक्षम हैं। इसलिए इन्हें सुरक्षा में तैनात किया है।

आसमान में करतब दिखाने के दौरान सभी विमानों में विशेष कमांडो टीम तैनात रहेगी। यह टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षा करेगी।

साथ ही विमानों से ही कमांडो टीम चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान हिंडन एयरबेस से उड़े विमान ही पूरे दिल्ली-एनसीआर की हर छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखेंगे।

आतंकियों के निशाने पर दिल्ली-एनसीआर

globemaster would run for obama security in delhi

दिल्ली-एनसीआर आतंकियों के निशाने पर हैं। सूत्रों की मानें तो वारदात से पहले या बाद में आतंकी गाजियाबाद में पनाह ले सकते हैं। इंटेलीजेंस के इनपुट के बाद सक्रिय हुई गाजियाबाद पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है।

लेकिन यहां यह गौरतलब है कि गाजियाबाद पहले भी आतंकियों की शरणस्थली रहा है। यही वजह है कि कासो अभियान के तहत पुलिस घर-घर खंगाल रही है। दुहाई और मुरादनगर के बीच 27 अप्रैल 1996 में हुए बस में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हुई थी।

स्पाइस मॉल के बाहर बना बंकर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस ने एटीएस कमांडो के साथ स्पाइस मॉल के मेन गेट पर एक बंकर बना दिया।

पुलिस का दावा है कि किसी भी अप्रत्याशित हमले से निपटने के लिए फोर्स पूरी तरह से तैयार है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध लगने वाली बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed