फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gliders is disturbing air force security in gurgaon

वायु सेना की सुरक्षा में सेंध लगा सकता है ग्लाइडर 

Wed, 19 Oct 2016 09:38 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 19 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
gliders is disturbing air force security in gurgaon
- फोटो : विवेक निगम

वायु सेना की सुरक्षा में निजी ग्लाइडर सेंध लगा सकते हैं। गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड स्थित वायु सेना के रडार सेंटर के नजदीक एडवेंचर के शौकीनों के लिए निजी क्लब के ग्लाइडर उड़ रहे हैं। जिससे वायु सेना के इस केंद्र पर सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान उठ गया है।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर वायु सेना इस पर आपत्ति जता चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यह ग्लाइडर क्लब अपनी सेवाएं दे रहा है। ऐसे में भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर-58 के पास अरावली से करीब फ्लाई ब्वॉय नाम से एक निजी कंपनी एडवेंचर के शौकीनों के लिए करीब ढाई महीने से ग्लाइडर सेवा दे रहा है। यही से थोड़ी दूरी पर वायु सेना का रडार सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके जरिये वायु सेना कई तरह की गतिविधियों पर नजर रखता है, लेकिन इसके करीब उडने वाला सेना की गतिविधियों मं सेंध लगा सकता है। एक बार ग्लाइडर उड़ान भरने के बाद करीब 250 फीट ऊपर उड़ता है।

इसे देखते हुए इसके शुरुआत में ही वायु सेना के अधिकारी ने आपत्ति जताते हुए बंद करवाने की कोशिश की, लेकिन यह अब तक जारी है। इससे जिला प्रशासन भी अनजान है।

बता दें कि क्लब के पास आठ ग्लाइडर है। दो सीटर के ग्लाइडर में 16 लीटर उच्चतम गुणवत्ता के पेट्रोल डालने के बाद लगातार आधा घंटे तक उड़ान भरी जा सकती है। ऐसे में रडार सेंटर के ऊपर से अंदर होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्डिंग की सकती है।

हालांकि फ्लाई ब्वॉय के पायलट दिनेश का कहना है कि वो क्लब के चारों ओर ही उड़ते हैं और पांच से दस मिनट के लिए यह सेवाएं होती है। हालांकि मंगलवार को कोई उड़ान नहीं भरा गया।

सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की गतिविधियां सैन्य ठिकाने के नजदीक नहीं होना चाहिए। ग्लाइडर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कोई माकूल बंदोबस्त नहीं है। न ही हथियारबंद गार्ड। जो किसी स्थिति से निपट सके।

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सुरक्षा सलाहकार (दक्षिण अफ्रीका)मेजर जनरल रणवीर यादव कहते हैं सेना की आपत्ति के बावजूद ग्लाइडर उड़ाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।


जिस तरह से अभी देश में माहौल है, कोई भी आतंकी घटना को अंजाम दे सकता है। या वहां की गतिविधियों को सार्वजनिक कर सकता है। जो देशहित में नहीं है।

टीएल सत्यप्रकाश, उपायुक्त, गुडग़ांव: इस बारे में जानकारी नहीं है। ग्लाइडर उड़ाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है। अगर ऐसा है तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बंद करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed