फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   glass walls will be set at dangerous animal's enclosures.

दिल्ली जू: चौकसी बढ़ी, लगेंगी शीशे की दीवारें

Thu, 25 Sep 2014 12:49 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
glass walls will be set at dangerous animal's enclosures.

चिड़ियाघर मंगलवार जैसे हादसों से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी में जुटा था, लेकिन इस बीच हादसा हो गया। चिड़ियाघर में खतरनाक जानवरों के बाड़ों में शीशे की दीवार लगाने की योजना पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


अभी तक यह व्यवस्था सिर्फ कुछ पक्षियों के बाड़े में ही उपलब्ध है। अब इसे शेर व बाघ जैसे खतरनाक जानवरों के बाड़ों में लगाने जाने की योजना पर काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

 
प्रयोग के तौर पर चिड़ियाघर के सफेद बाघ व बंगाल टाइगर के बाड़े नंबर 10 में इस पर काम भी शुरू हो गया है। इसमें सफल प्रयोग के बाद इसे चीता, बाघ और शेर के बाड़ों में भी लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर में कुल 6 सफेद बाघ और बाघिन

glass walls will be set at dangerous animal's enclosures.

चिड़ियाघर के प्रवक्ता रियाज खान ने बताया कि शीशे लगाने का मकसद यही है कि कोई व्यक्ति अंदर कुछ फेंक न सके। चूंकि शीशा पारदर्शी होता है, इसलिए जानवरों को देखने में भी दिक्कत नहीं होगी।

इस पर हल्के-फुल्के पत्थर से टूटने की संभावना न के बराबर होगी। अगर यह किसी वजह से टूटा भी तो किसी के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। क्योंकि यह ग्लास जब भी टूटता है तो वह अलग नहीं होता सिर्फ चिटक जाता है।

दिल्ली चिड़ियाघर में कुल छह सफेद बाघ और बाघिन हैं। इसमें चार बाघिन और दो बाघ हैं। इसे अलग-अलग बाड़ों में रखा गया है। बाड़ा नंबर 8 में जहां हादसा हुआ वहां एक बाघ विजय और दो बाघिन रानी और कल्पना रहती है। बाड़ा नंबर 10 में एक बाघ विक्की और दो बाघिन पटटू और मदार रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed