फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girls dont want to live in pg that wants verification in delhi

दिल्ली में पीजी में रहने वाली लड़कियों का नहीं होता कोई सत्यापन, पुलिस जांच में मिली कई गड़बड़ियां

Sun, 21 Jan 2018 12:58 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 12:58 PM IST
सार

सुरक्षा बंदिशों में पीजी में नहीं रहना चाहतीं लड़कियां
सत्यापन की जांच के दौरान हुआ इस बात का खुलासा
सत्यापन नहीं करवाने पर मकान मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
girls dont want to live in pg that wants verification in delhi

विस्तार

लड़कियां सुरक्षा बंदिशों में पीजी में नहीं रहना चाहती हैं और जिन पीजी में सुरक्षा नियम कड़े होते हैं उनके मालिकों को किराया कम मिलता है। इसी वजह से मकान मालिक अपने यहां रहने वाली लड़कियों का सत्यापन नहीं कराते हैं।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा सत्यापन की जांच के दौरान हुआ। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले मकान मालिक के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार लोगों से अपने यहां रहने वाले का सत्यापन करवाने की अपील करती रहती है। पुलिस किरायेदारों के अलावा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों और नौकरों का सत्यापन करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक सरकारी आदेश जारी किया हुआ है, जिसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करती है और उनका चालान भी किया जाता है। गंभीर मामलों में पुलिस इस आदेश का पालन नहीं करने वालों को जेल तक भेजती है।

नहीं करवाया गया लड़कियों का सत्यापन

girls dont want to live in pg that wants verification in delhi

गणतंत्र दिवस पर आतंकी खतरे को देखते हुए पुलिस राजधानी में इस नियम का गंभीरता से पालन करवाने की कोशिश कर रही है। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपने इलाके में चल रहे कई पीजी में सुरक्षा का जायजा लिया।

पुलिस की टीम एक पीजी में पहुंची, जहां जांच में पता चला कि यहां रहने वाली लड़कियों का सत्यापन नहीं करवाया गया है। पुलिस ने मकान मालिक राजीव गुलाटी से सत्यापन नहीं करवाने का कारण पूछा।

मकान मालिक ने बताया कि लड़कियां सुरक्षा बंदिशों में पीजी में रहना नहीं चाहती हैं। जिन पीजी के नियम कायदे कड़े होते हैं उनके मालिकों को किराया कम मिलता है। इस लालच में उसने इन लड़कियों का सत्यापन नहीं करवाया है।

सत्यापन नहीं करवाकर मकान मालिक सरकारी आदेश के अवहेलना का दोषी पाया गया। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed