{"_id":"5a6a4a394f1c1ba1268b6751","slug":"girls-do-not-want-to-be-in-security-restrictions-disclosures-in-pg-verification-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बंदिशों में नहीं रहना चाहतीं लड़कियां, पीजी के सत्यापन जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बंदिशों में नहीं रहना चाहतीं लड़कियां, पीजी के सत्यापन जांच में हुआ खुलासा
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियां सुरक्षा बंदिशों में पीजी में नहीं रहना चाहती हैं और जिन पीजी में सुरक्षा नियम कड़े होते हैं उनके मालिकों को किराया कम मिलता है। इसी वजह से मकान मालिक अपने यहां रहने वाली लड़कियों का सत्यापन नहीं कराते हैं। इस बात का खुलासा सत्यापन की जांच के दौरान हुआ। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले मकान मालिक के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सत्यापन की जांच के दौरान हुआ इस बात का खुलासा
राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार लोगों से अपने यहां रहने वाले का सत्यापन करवाने की अपील करती रहती है। पुलिस किरायेदारों के अलावा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों और नौकरों का सत्यापन करने के लिए प्रेरित करती है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक सरकारी आदेश जारी किया हुआ है, जिसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करती है और उनका चालान भी किया जाता है। गंभीर मामलों में पुलिस इस आदेश का पालन नहीं करने वालों को जेल तक भेजती है।
विज्ञापन
सत्यापन नहीं करवाने पर मकान मालिक पर केस दर्ज
गणतंत्र दिवस पर आतंकी खतरे को देखते हुए पुलिस राजधानी में इस नियम का गंभीरता से पालन करवाने की कोशिश कर रही है। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपने इलाके में चल रहे कई पीजी में सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस की टीम एक पीजी में पहुंची, जहां जांच में पता चला कि यहां रहने वाली लड़कियों का सत्यापन नहीं करवाया गया है। पुलिस ने मकान मालिक राजीव गुलाटी से सत्यापन नहीं करवाने का कारण पूछा। मकान मालिक ने बताया कि लड़कियां सुरक्षा बंदिशों में पीजी में रहना नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
जिन पीजी के नियम कायदे कड़े होते हैं उनके मालिकों को किराया कम मिलता है। इस लालच में उसने इन लड़कियों का सत्यापन नहीं करवाया है। सत्यापन नहीं करवाकर मकान मालिक सरकारी आदेश के अवहेलना का दोषी पाया गया। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।