फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girls are kidnapped ?from delhi and sold, price from 40 to 60 thousand

दिल्ली से अगवा कर बेची जाती थी लड़कियां, कीमत 40 से 60 हजार

Tue, 08 Dec 2015 10:33 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
girls are kidnapped ?from delhi and sold, price from 40 to 60 thousand

लड़कियों को काम दिलाने के बहाने अगवा कर उनकी जबरन शादी कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह गरीब लड़कियों को पुरानी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा करते थे।

विज्ञापन


उसके बाद वह उनकी शादी वैसे युवकों से कराते थे जिनका किसी कारण से विवाह नहीं हो पाता था। उसके बदले में वे उनसे 40 हजार से 60 हजार रुपये लेते थे।

क्राइम ब्रांच ने गिरोह के मुखिया समेत दुल्हन खरीदने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार करने के साथ दो लड़कियों भी बरामद की है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल की 12 लड़कियों बेच चुका है ग‌िरोह

girls are kidnapped ?from delhi and sold, price from 40 to 60 thousand

पुलिस ने गैंग लीडर अरविंद समेत दोनों खरीदार युवकों नरेंद्र और संदीप के खिलाफ अपहरण, रेप, पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।


अभी तक की जांच में पता चला है कि गिरोह झारखंड और पश्चिम बंगाल की करीब 12 लड़कियों को बेच चुका है। जिसमें पुलिस दो लड़कियों को बरामद कर चुकी है।

क्राइम  ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि गिरोह नई और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सक्रिय था। उनकी नजर पश्चिम बंगाल और झारखंड से काम के लिए दिल्ली आनेवाली गरीब लड़कियों पर रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इलाकों में भेजी जाती थी लड़क‌ियां

girls are kidnapped ?from delhi and sold, price from 40 to 60 thousand

काम दिलाने के बहाने वह उन लड़कियों को साथ ले जाते थे। बाद में वह उन्हें पैसे लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन इलाकों में बेचते थे, जहां विभिन्न कारणों से युवकों की शादी नहीं होती है।


पुलिस के अनुसार वे बागपत, शामली में भी लड़की बेच चुके हैं। पश्चिम बंगाल की एक 14 साल की लड़की को मुजफ्फरनगर के गोला गांव से बरामद किया गया है।

उसे नरेंद्र नामक युवक ने 40 हजार में खरीदा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस रैकेट में शामिल अरविंद की पत्नी अंजलि व रवि पंडित नामक एक अन्य आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

इस तरह से मामले का हुआ खुलासा

girls are kidnapped ?from delhi and sold, price from 40 to 60 thousand

पुलिस के मुताबिक 21 नवंबर को उन्हें झारखंड की एक लड़की के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गायब होने की शिकायत मिली थी।


मामले की जांच तीन दिसंबर को क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपी गई। जांच में लड़की के यूपी के बुढ़ाना में होने की सूचना मिली।

उस लड़की को संदीप के घर से बरामद किया गया। लड़की ने बताया कि उसे और उसकी चचेरी बहन को मुजफ्फरनगर के अरविंद और उसकी पत्नी अंजलि ने मिलकर पुरानी दिल्ली से अगवा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed